सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आज नाहन में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ,विधायक रेणुका विनय कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने की। इस बैठक में लोक सभा चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया और उनकी बातों ,समस्याओं को सुना गया। मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतायाकि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा प्राकृतिक आपदा के बावजूद भी अपने सीमित साधनो में विकास को रुकने नहीं दिया गया है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतायाकि आज जिला कांग्रेस की यह बैठक लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी गयी है और कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिये गए हैंकि सरकार के कार्यों को आमजन तक ले जाया जाये। उन्होंने बतायाकि सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर समारोह में सिरमौर से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे।