रेणुका से विधायक विनय कुमार बने विधानसभा उपाध्यक्ष

:प्रदेश सरकार  में सिरमौर जिला को आज एक और अहम पद मिला है और रेणुका जी से विधायक विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रेणुका जी से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं विनय कुमार। इससे पूर्व भी वो वीरभद्र सरकार  में मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिता डॉ प्रेम सिंह इसी विधानसभा क्षेत्र से 6  बार विधायक रह चुके हैं। एक लम्बे अर्से  से यह सीट कांग्रेस के पास रही है। दूसरे आज हुई इस ताजपोशी को सिरमौर के हाटी  मुद्दे के तोड़ के रूप में भी देखा जा रहाहै।
उधर विनय कुमार की इस ताजपोशी से रेणुका विधानसभा क्षेत्र सहित जिला में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। विनय कुमार एक सदा मुस्कराते रहने वाले व् मीठी भाषा के लिए भी जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *