:प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद को लेकर खाद्य आपूर्ति निगम ने विशेष खरीद केंद्रों को स्थापित किया था जहां पर सरकारी निर्धारित मूल्य पर धान की खरीद की गयी। सिरमौर जिला में भी धान खरीद को लेकर पोंटा साहेब व् धौलाकुआं में केंद्र बनाये गए थे। जहां पर धान को खरीदा गया और जिला में अभीतक दस हजार तीन सौ बाईस मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है जिससे 1952 किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में सिरमौर में सबसे अधिक धान की खरीद हुई है। उप निदेशक कृषि डॉ राजिंदर ठाकुर ने बतायाकि जिला में इस वर्ष 6250 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभीतक 10 हजार 322 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है जोकि प्रदेश की कुल खरीद का 45 फीसदी है।
उप निदेशक कृषि डॉ राजिंदर ठाकुर ने बतायाकि इस वर्ष जिला में धान की अच्छी फसल हुई है जिसके चलते इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद भी उतनी ही हुई है। जिला में 6250 निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़कर 10 हजार 322 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। इसमें 1952 किसान अपनी फसल बेच चुके हैं। प्रदेश में जहां 22897 मीट्रिक टन की खरीद हुई है वहीं सिरमौर में लगभग इसका 45 प्रतिशत खरीद हुई है।