: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बरसात में खराब हुई सड़कों,सम्पर्क मार्गों को जल्द ही दुरुस्त किया जायेगा और साथ ही शहर के सोंदर्यकरण को लेकर भी कार्य शुरू किये जायेंगे। यह जानकारी आज विधायक नाहन अजय सोलंकी ने नाहन में वार्ड नंबर 2 में सम्पर्क मार्ग के शिलान्यास के अवसर पर दी। इससे पूर्व विधायक अजय सोलंकी का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने यहां पर 10 लाख की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग के बनने से अनेक लोगो को लाभ मिलेगा।
विधायक अजय सोलंकी ने बतायाकि नाहन के सभी मार्गों ,सम्पर्क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है और जल्द ही इन पर कार्य आरम्भ हो जायेगा। इसके इलावा नगर परिषद के मार्गों को भी ठीक करने के लिए विधायक निधि से धन दिया गया है। सोलंकी ने बतायाकि नाहन का जल्द ही सोंदर्यकरण कार्य भी शुरू किया जायेगा।