स्पेशल ओलम्पिक भारत के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय क्विज ज्ञान का आयोजन

 स्पेशल ओलम्पिक भारत ,हिमाचल सरकार  के सौजन्य से दिव्यांग जनो को समाज की मुख्य धारा  में लाने  से लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों के लिए क्विज ज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे दिव्यांग जनो की टीमें प्रश्नोत्तरी में भाग  ले रही हैं और यहां से चयनित टीम बिलासपुर या शिमला में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नाहन  में आज क्विज ज्ञान के तहत चयनित 6  टीमों ने भाग लिया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आस्था वेलफेयर सोसाइटी के आशुतोष गुप्ता ने बतायाकि स्पेशल ओलम्पिक भारत व् प्रदेश सरकार  के सौजन्य  आयोजन हो रहा है ताकि दिव्यांगजन भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
 आशुतोष गुप्ता ने बतायाकि दिव्यांग जनो को समाज की मुख्य धारा  से जोड़ने को इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं और इसमें स्पेशल ओलम्पिक व् मालविका नड्डा की चेतना संस्था विशेष प्रयास कर  रहे हैं। उन्होंने बतायाकि यहां से चयनित टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *