भाजपा के द्वारा हिमाचल प्रदेश के भावी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। शिमला संसदीय सीट पर शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर भरोसा जताया है। सुरेश कश्यप का टिकट फाइनल होने के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर है।सांसद के घर में लगातार बधाई देने लोग पहुंच रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने पर उनकी पत्नी व् परिवार के सदस्यों ने ख़ुशी मनाई व् पत्नी रजनी कश्यप ने जीत का टीका लगाकर उनका अभिनंदन किया।
सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी द्वारा उन्हें दोबारा टिकट प्रदान करने व् भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह ,राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित राज्य नेतृत्व का भी आभार जताया।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहाकि शिमला सीट पर लगातार भाजपा तीन बार जीतती आ रही है और इस बार यहां से जीत का चौका लगाया जायेगा। शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा क्षेत्रों में जो विकास पिछले पांच वर्षों में हुआ है और केंद्र सर्कार के उल्लेखनीय कार्यों के चलते यहां से पार्टी व् उनकी जीत पक्की है। इसके इलावा कार्यकर्ताओं मनोबल बढ़ा हुआ है और प्रदेश की चारोँ सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी।