लोक सभा चुनावों को लेकर सिरमौर जिला में भी चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं जिसके चलते नाहन भाजपा मंडल ने चुनावी कार्यालय खोला है। इस चुनावी कार्यालय का कल विधिवत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शुभारम्भ करेंगे जबकि सांसद सुरेश कशयप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कल ही इसी कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बतायाकि चुनावों को देखते हुए नाहन में चुनावी कार्य्रलय खोला गया है इस बार भाजपा प्रदेश में फिर से जीत कर आएगी।
मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बतायाकि कल इस चुनावी कार्यालय का उदघाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा किया जायेगा व् सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे। इसके इलावा कल ही यहां पर वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा जिसमे डॉ राजीव बिंदल ,सांसद सुरेश कश्यप भी भाग लेंगे।