आज हिमाचल प्रदेश अपनी स्थापना की 76 वी वर्षगांठ मना रहा है और इस मौके पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के कांग्रेस भवन में आयोजन किया गया। हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार के पौत्र आनंद परमार जोकि सिरमौर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फेहराया उनके साथ विधायक नाहन अजय सोलंकी व् अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद कार्यालय में डॉ वाई एस परमार को नमन किया गया और फिर शहर के यशवंत चौक पर विधायक अजय सोलंकी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट की। विधायक अजय सोलंकी ने बतायाकि आज प्रदेश बड़ी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है और इसके गठन में वर्तमान स्वरूप में हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सभी लोगो को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।