राष्ट्रीय वाटर स्कींग एवं वेक बोर्ड संघ ने सती वाला में आयोजित किया वाटर स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय वाटर स्कींग एवं वेक बोर्ड संघ ने सती वाला में आयोजित किया वाटर स्पोर्ट्स
इस प्रतियोगता से चयनित हांगकांग में होने वाली एशियाई प्रतियोगिता में लेंगे भाग
उत्तराखंड ,गुजरात ,चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से खिलाडी ले रहे हैं भाग।
राष्ट्रीय  वाटर स्कींग  एवं वेक बोर्ड के सौजन्य से जल के खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है खासकर उन प्रदेशों को जहां जल आधारित खेलों की संभावनाएं हैं। इसी कड़ी में संघ ने नाहन  के साथ लगते सतीवाला जहां पर एक कृत्रिम झील बनाई गयी है। राष्ट्रीय  वाटर स्कींग  व् वेक बोर्ड पर आधारित खेलों का आयोजन किया है। इन खेलों में हिमाचल सहित उत्तराखंड ,गुजरात ,चंडीगढ़ ,जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों से खिलाडी पानी पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर  रहे हैं। यहां से चयनित खिलाडी जुलाई में हांगकांग चीन में होने वाली एशियाई प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संघ के महा सचिव राजपाल सिंह  ने बतायाकि पहली बार हिमाचल में इस तरह की प्रतियोगिता का  आयोजन किया जा रहा है। उत्तर भारत में जल खेलों में भागेदारी बढ़ाने के उदेशीय से इस बार यह प्रतियोगिता नाहन  सतीवाला में आयोजित की जा रही है।
: संघ के महासचिव राजपाल सिंह ने बतायाकि जल खेलों में उत्तर भारत के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के उदेशीय से ये खेल आयोजित किये जा रहे हैं। ये क्वालिफयिंग दोर  है और यहां से विभिन्न वर्गों में विनीत खिलाडी हांगकांग में होने वाली एशिआई जल खेलों में भाग लेंगे।
 उधर खिलाडियों ने बतायाकि हिमाचल में जल खेलों की अपर संभावनाएं मौजूद हैं और यहां पर कई स्थानों पर इस तरह के खेल हो सकते हैं। ये खिलाडी देश के लिए स्वर्ण पदक लाने  के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय हैकि इस प्रतियोगिता में हिमाचल के ततापानी के राहुल भी भाग ले रहे हैं और अन्य राज्यों के खिलाडी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर  रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *