Sirmaur Uday

विचार से विकास

लगातार गाद से सिकुड़ रही प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील रेणुका जी

 जिला सिरमौर की धार्मिक दृष्टि से मान्यता रखने वाली पवित्र रेणुका जी झील इन दिनों गंदगी से अटी है । झील में लगातार बढ़ती गाद झील को सिकुड़ रही है। लाखों लोगों की आस्था का केंद्र माता रेणुका जी झील की समय पर साफ सफाई न होने के चलते स्थानीय लोगों में भी भारी रोष पनपा है । आरोप है कि न यो सबंधित विभाग और ना ही प्रशासन रेणुका जी झील की साफ सफाई की ओर ध्यान देता है और जब स्थानीय लोग अपनी धार्मिक भावनाओं को देखते हुए रेणुका झील की साफ सफाई करना चाहें तो उन्हें भी रोक दिया जाता है । ऐसे में लगातार रेणुका जी झील अपना अस्तित्व खोती जा रही है। समस्या को लेकर आज नाहन में स्थानीय लोगों ने डीसी सिरमौर को ज्ञापन सौंप कर रेणुका जी झील की साफ सफाई करवाने की गुहार लगाई है।
  मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पवित्र रेणुका जी झील में गंदगी का आलम बढ़ रहा है।  झील में गाद एवं घास  लगातार झील को सिकुड़ रही है। लाखों लोगों की माता रेणुका जी झील आस्था का केंद्र है यहां साफ सफाई का अभाव है अगर स्थानीय लोग अपनी आस्था को देखकर साफ सफाई करना चाहे तो सबन्धीत विभाग उन्हें भी यहां साफ सफाई करने से रोकता है । उन्होंने आरोप लगाया की न तो विभाग और ना ही प्रशासन रेणुका जी झील की और ध्यान दे रहा है । जिसके चलते लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। श्री रेणुकाजी सेवा समिति जोकि पिछले कई दिनों से वहां सफाई कर  रही थी उन्हें भी रोका गया है।  उन्होंने बताया कि आज नाहन में डीसी को।लिखित शिकायत सौंपी गई है। जिसमे  रेणुका।जी झील।की साफ सफाई करवाने की गुहार लगाई गई है।
रेणुका सेवा समिति के कुलदीप ने बतायाकि रेणुका झील में उनकी गहरी आस्था है और यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है लेकिन स्वच्छ्ता  न होने व् ऊपरी हिस्से में गाद  जमा होने से झील खराब हो रही है। रेणुका जी प्रशासन न तो खुद सफाई कर  रहा है और न ही उन्हें भी करने दे रहा है। इसी  समस्या  को लेकर वो आज उपायुक्त  से मिलने आये हैं।
परीक्षा शर्मा ने बतायाकि रेणुका झील उनके लिए धार्मिक  आस्था का केंद्र है लेकिन इस की हालत गंदगी व्  गाद  के चलते लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी को लेकर वो आज यहां डी सी सिरमौर से मिलने आये हैं ताकि इस पवित्र झील का सरंक्षण किया जा सके।
 स्थानीय महिला ने बतायाकि रेणुका झील का उनके लिए बहुत अधिक धार्मिक महत्व है और झील की दशा गाद  से खराब होती जा रही है संबंधित विभाग न तो खुद कुछ करता है और न ही उन्हें सफाई करने दे रहा है। जिसके चलते वो उपायुक्त के पास इस समस्या को लेकर पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय हैकि श्री रेणुका जी झील जहां अपने धार्मिक महत्व के लिए जानी  जाती है वहीं यह झील राष्ट्रीय  महत्व की भी है और रामसर  साइट में भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *