धरोहर शहर नगर जहां अपने में इतिहास संजोय है वहीं अपने सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है। वर्षों से कांग्रेस भाजपा सभी नाहन के सोंदर्यकरण को लेकर प्रयास करते आये हैं। जिसका नतीजा हैकि शहर में कुछ सुधार जरूर देखने को मिलते हैं। अब नगर में अनेक पार्क बने हैं व् कई सार्वजनिक स्थान भी हैं जिनको विकसित किया जा सकता है। नाहन के उपायुक्त कार्यालय के परिसर में सुंदर बेंच स्थापित किये गए हैं जोकि आराम दायक भी हैं व् आकर्षक भी हैं। यदि इसी तरह के बेंच शहर के पार्कों ,शमशेर विला ,वचोगान सहित मुख्य मार्ग के साथ पड़े स्थानों पर लगाए जाएँ तो जहां लोगो को सुविधा मिलेगी वहीं नगर के सौंदर्य में भी वृद्धि होगी।