सिरमौर जिला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर्यटकों से हो रहा गुलजार पवित्र रेणुका झील ,क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य ,जल क्रीड़ाएं करती मछलियां बन रही आकर्षण का केंद्र।

:सिरमौर जिला का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल श्री रेणुकाजी इन दिनों पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटक स्थल बनकर उभरा है। विशेषकर यहां पर प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक पवित्र झील मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती है। रेणुका झील के साथ भगवान परशुराम तालाब भी लोगो को बहुत भाता है। यहां पर झील में स्नान ,बोटिंग सुविधा होने से पर्यटकों का यहां पर ताँता लगा हुआ है। श्री रेणुकाजी में इन दिनों चंडीगढ़,पंचकूला ,देहरादून सहित कई राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं और रेणुका जी के नैसर्गिक वातावरण में शांति का अनुभव कर  रहे हैं।
रेणुकाजी में पवित्र झील की स्वछता ,व् यहां पर दिशा बोधक बोर्ड इत्यादि होने से पर्यटकों को जहां सुविधा मिलती है वहीं उनका आना भी सफल हो जाता है। यहां पर प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद ,झील में स्नान के बाद लोग यहां पर प्रकृति का आनंद लेते हैं। पर्यटकों ने बतायाकि यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पड़ा है और यहां पर आत्मिक शांति मिलती है इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं भी यहां पर उपलब्ध हैं।
बाइट ; चंडीगढ़ से आयी शालिनी छाबड़ा ने बतायाकि यहां का वातावरण बहुत बढ़िया है और झील व् परशुराम तालाब अत्यंत दर्शनीय है खासकर मछलियों को देखकर बहुत अच्छा लगता है।
बाइट : पंचकूला से आयी महिला पर्यटक ने बतायाकि मैदानी स्कूटरों में गर्मी भर पड़  रही है लेकिन यहां आकर बहुत अच्छा लग  रहा है। रास्ते  में वाटर फाल  में पनु नहीं था लेकिन यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है।
बाइट :देहरादून से आयी वंशिका ने बतायाकि वो देहरादून से हैं और अभी ग्वालियर से आयी हैं यहां पर रेणुका माता का मंदिर। पवित्र झील सभी बहुत दर्शनीय स्थल हैं और सभी को यहां आना चाहिए। दूसरे यहां पर जो दुकाने हैं उनमे सभी जरूरत का सामान मिल जाता है और दाम  भी बिलकुल सही हैं। झील भर खूबसूरत है।
बाइट : नकुल ने बतायाकि यह स्थान बहुत रमणीक है व् पर्यटकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड ,मार्किंग की गयी है जिससे उन्हें सुविधा मिली है। थोड़ा झील की स्वच्छ्ता  को सुधारने  की जरूरत है।
बाइट : पर्यटक ने बतायाकि स्थान बहुत सुंदर है व् यहां पर सुविधाएं भी अच्छी है। थोड़ा सा झील व् तालाब की सफाई को लेकर यदि कार्य हो तो पर्यटकों को और अधिक आनंद की अनुभूति होगी।
बाइट : देहरादून के धीरज थापा ने बतायाकि यह स्थान पर्यटकों के लिए बेहद अच्छा है और कई स्थान यहां पर देखने योग्य है खासकर पवित्र रेणुका झील बेहद खूबसूरत है व् प्रकृति का यहां अनुभव होता है।
उल्लेखनीय हैकि सिरमौर जिला में श्री रेणुका जी एक ऐसा स्थल है जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और धार्मिक पर्यटन के साथ साथ एक पर्यटक स्थल भी बनकर उभर रहा है यदि इस स्थान में पवित्र झील सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाता है तो आने वाले समय में यह स्थान एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *