वनो की रक्षा के लिए युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों ने निभानी है अहम भूमिका

 पर्यावरण सरंक्षण को लेकर एक ओर  सरकार  लगातार प्रयास कर  रही है तो दूसरी तरफ भूतपूर्व सैनिक भी अब इस कार्य में जुट  गए हैं। पहाड़ी समाज पर्यावर्णी कवच संस्था जोकि भूतपूर्व सैनिकों ने चलाई है इन दिनों प्रदेश में पौधरोपण का कार्य में जुटे हुए हैं। भूतपूर्व सैनिक की यह संस्था युवाओं को भी अपने साथ जोड़कर वनो को बचाने  के कार्य में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज मेजर जरनल  अतुल कौशिक ,सेवा निवृत की अगुआई में नाहन  के साथ लगते क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे आरोपित किये गए। संस्था उन स्थानों पर पौधरोपण कर  रही है जहां पर हाल ही में जंगलों को आग से नुकसान पहुंचा है। मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बतायाकि वन विभाग के सहयोग से उन स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है जहां पर अभी जंगलों को आग से भारी  नुकसान हुआ है। यह मुहीम पुरे प्रदेश में चल रही है और पौधरोपण किया जा रहा है।
 मेजर जरनल  अतुल कौशिक ने बतायाकि विकास के साथ साथ पर्यावरण को भरी हानि पहुंची है और अभी पिछले 10  वर्षों में वन आगजनी से प्रभावित हुए हैं। इसीलिए उनकी पहाड़ी समाज पर्यावर्णी कवच संस्था व् अतुल शिव शगुन फाउंडेशन इस कार्य में जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण बचाया जा सके। इस कार्य में युवाओं की अहम भूमिका है और उन्हें पौधरोपण में जोड़ा गया है। कौशिक ने बतायाकि वो लोग 3  चरणों में इस कार्य में जुटे हैं पर्यावरण  जागरूकता ,पौधरोपण व् अगला कार्य श्री खंड महादेव पर पहुंचे लोगो को हाई altitude   बारे जागरूक करना व् वहां पर उन्हें पर्यावरण बारे जागरूक करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *