Sirmaur Uday

विचार से विकास

अवैध खनन से घरों ,मारकंडा पुल ,को बढ़ा खतरा ,स्कुल का मार्ग भी हो गया अवरुद्ध

 मॉनसून की बरसात में प्रदेश में कई जिलों में इस समय आपदा आयी हुई है इधर सिरमौर जिला में भी हो रही वर्षा से नदी नालों में जल स्तर बढ़ता जा रहा है और भूमि कटाव भी करने लगा है। जिला के नाहन  विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव  बनकला  भी कटवास खड्ड व् मारकंडा नदी के साथ बसा हुआ है। यह क्षेत्र अनाज उत्पादन के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पर अवैध खनन के चलते कटवास खड्ड ने अपना रुख बदल दिया है जिसके चलते यहां पर भूमि कटाव होना आरम्भ हो गया है। यहां पर अनेक किसानो की भूमि बह चुकी है ,गांव  के कुऍं खत्म हो गए हैं और लोगो के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। मधि के साथ लगते उच्च विद्यालय को जाने वाला मार्ग भी खतरे की जद  में हैं और खनन के चलते गांव  को मिख्य मार्ग से जोड़ने वाला मारकंडा पुल  भी खनन का शिकार हो रहा है और यह भी खतरे में है। ग्रामीणों ने बतायाकि यहां पर स्थापित स्टोन क्रशर खड्ड में लगातार अवैध खनन कर  रहा है जिसके चलते यहां की हालत बिगड़ी है इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है मगर कोई निदान नहीं हुआ। अब पंचायत प्रधान ,बी डी सी  सदस्य व् जिला परिषद सदस्यों को मोके पर लाया गया है ताकि समस्या का समाधान हो सके। स्टोन क्रशर में रात दिन खनन होता है नदी में खड़े पड़  गए हैं और नदी ने रुख बदल लिया है यदि भारी  बरसात हुई तो उनके घरों ,खेतों को नुकसान होना निश्चित है। ऐसे में प्रशासन को यहां आकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। यहां पर स्टोन क्रशर से जहां नदी को नुकसान हो रहा है वहीं वायु ,ध्वनि प्रदूषण भी हो रहा है।
 बनकला  गांव  के लोगो ने बतायाकि उनकी कई बीघा उपजाऊ भूमि ,खेत खत्म हो चुके हैं और अब घर बचे हैं। इसके इलावा भी कई कुऍं भी इससे प्रभावित हुए हैं। स्कूली बच्चों को भी खतरा रहता है क्योंकि स्कुल का रास्ता भी नदी के पास से होकर जाता है। लोगो ने बतायाकि उनका श्मशान घाट भी नदी के रुख बदलने के कारण खत्म हो चूका है। इसके इलावा कई पण योजनाएं भी इससे प्रभावित हो रही है व् मारकंडा पल को भी अवैध खनन से खतरा बढ़ गया है।
पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बतायाकि आज उन्होंने यहां का दौरा  किया है और ग्रामीणों की समस्या को जाना है अवैध खनन या किसी अन्य कारण सो जो भूमि कटाव हो रहा है इस बारे में उपायुक्त  को बताया जायेगा ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।
 क्षेत्र की बी डी सी  सदस्य हेमा देवी ने बतायाकि स्टोन क्रशर से यहां पर जहां नदी को नुकसान हो रहा है वहीं वायु व् ध्वनि प्रदूषण भी चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन को इस और ध्यान देने की जरूरत है।
 जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी ने बतायाकि इस क्षेत्र में अवैध खनन होने से गांव को खतरा पैदा हो गया है किसानो की भूमि बर्बाद हो रही है। इस विषय पर जिला प्रशासन को अवैध खनन रोकने के लिए आगे आना होगा तभी इस समस्या का निदान हो सकेगा।
कुलमिलाकर अवैध खनन के चलते नदी ने अपना रुख बदलकर किसानो को नुकसान पहुँचाना  शुरू कर  दिया है जिसके चलते यहां केलोग परेशान हैं व् उनकी मांग हैकि अवैध खनन पर रोक लगायी जाये और साथ ही स्टोन क्रशर पर भी कार्यवाई हो। तभी उनकी भूमि ,खेत सुरक्षित रक सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *