: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम में नाहन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए सुक्खू सरकार पर चौथा हमला बोला। उन्होंने कहा की सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पर टैक्स लादने का अंतहीन सिलसिला शुरू कर दिया। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों से तंग आकर प्रदेश की ज्यादातर इंडस्ट्री प्रदेश से बाहर चली गई है। सरकार संरक्षित अराजकता से त्रस्त होकर प्रदेश की इंडस्ट्री ने राहुल गांधी जी की तरह हिमाचल से इंडस्ट्री ने टाटा बाय बाय कर दिया है। सरकार उद्योगों को परेशान कर रहे हैं। उद्योगों को डराने धमकाने से लेकर सरकारी नीतियों से उन्हें परेशान करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस कारण प्रदेश में इंडस्ट्री के सामने पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
उन्होंने कहा कि झूठी गारंटी के बलबूते कांग्रेस सत्ता में आई थी। वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस के नेताओं का सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री का प्रदेश में चलना दूभर हो जाएगा। प्रदेश का हर आदमी इन्हें सड़क चौराहे पर रोक कर इसकी गारंटीयों के बारे में पूछेगा उसका हिसाब लेगा। इस सरकार का प्रदेश के लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। पूरी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वाले दिनों में सरकार के सभी भ्रष्टाचार के खुलासे होंगे।