रविवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जायेगा जोकिमहिलाओं द्वारा पति ली लम्बी आयु के लिए मनाया जाता है। करवाचौथ पर महिलाएं सजधजकर उपवास रखती हैं और पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। इस पर्व को लेकर नाहन में अब भीड़ बढ़ने लगी है और खासकर महिलाएं उपवास के लिए करवाचौथ का सामान खरीदने में व्यस्त हैं। व्रत के लिए आवश्यक सामग्री ,चूड़ी। करवा ,मेहँदी आदि केकार्य में महिलाएं लगी हुई हैं। महिलाओं ने बतायाकि करवाचौथ पर्व को लेकर वो तैयारियों में जुटी हुई हैं और जमकर खरीददारी कर रही हैं।