सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में भूरेश्वर महादेव मंदिर धार्मिकआस्था का केंद्र है। विशेषकर पच्छाद क्षेत्र में भूरेश्वर मंदिर एक धार्मिक आस्था का केंद्र भी है। ऐसा माना जाता हैकि भगवान शिव व् माता पार्वती ने इस स्थान से महाभारत का युद्ध देखा था। उन्ही पहाड़ियों के ऊपर स्तिथ इस मंदिर से दूर दूर तक मैदानी क्षेत्रों की घाटियों को देखा जा सकता है। यह स्थान जहां श्रद्धा का केंद्र है वहीं यहां पर पर्यटन की भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा जोकि 51 फीट ऊँची है बनाई गयी है जिसका अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु करने जा रहे हैं और साथ ही 35 लाख की राशि से यहां पर नेचर पार्क का निर्माण किया गया है इसका भी लोकार्पण मुख्यमंत्री सुखु करने जा रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिमा की स्थापना एवं नेचर पार्क निर्माण से इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के साथ साथ पर्यटन की भी संभावनाएं बढ़ी हैं। नाहन शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर क्वांग धार में अब यह स्थान धार्मिक पर्यटन के साथ साथ पर्यटन का भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा और इससे जिला सिरमौर सहित पच्छाद में भी रोजगार भी बढ़ने की उम्मीद जगी है।