हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की पुत्र वधु सत्या परमार जोकि नाहन के पूर्व विधायक कुश परमार की धर्मपत्नी थी आज लम्बी बीमारी के बाद नाहन के डॉ वाई एस परमार मैडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे निधन हो गया। सत्या परमार पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर की बहन थीं और वर्तमान में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की बुआ थीं। सत्य परमार को वीरभद्र सरकार में महिला कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया था। उनके निधन पर सिरमौर जिला सहित प्रदेश में शोक की लहर फेल गयी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार नाहन के बंकू वाला श्मशान घाट में किया जायेगा।